देश की खबरें | सीबीआई ने मिजोरम में बाल यौन शोषण, सीएसएएम अपलोड करने के आरोपी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक व्यक्ति को नाबालिग का यौन शोषण करने और इस कृत्य का वीडियो ऑनलाइन अपलोड करने के आरोप में सोमवार को मिजोरम के आइजोल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ जून केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक व्यक्ति को नाबालिग का यौन शोषण करने और इस कृत्य का वीडियो ऑनलाइन अपलोड करने के आरोप में सोमवार को मिजोरम के आइजोल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एजेंसी ने साइबर इंटेलिजेंस, फॉरेंसिक टूल और अंतरराष्ट्रीय सहयोग तंत्र का इस्तेमाल करके लालरामपना की गतिविधियों पर नजर रखी थी।

सीबीआई ने 30 मई को मामला दर्ज करने के बाद आरोपी के ठिकाने का पता लगाया और चार जून को उसके परिसरों पर छापा मारा। इस दौरान आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण भी जब्त किये गये।

सीबीआई ने आरोप लगाया कि आरोपी कानून का उल्लंघन करते हुए बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) बना रहा था, उसे इकट्ठा कर रहा था, संग्रहीत करके अपलोड कर रहा था।

सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इसके बाद फॉरेंसिक विश्लेषण में तस्वीरों और वीडियो के रूप में बड़ी मात्रा में सीएसएएम का पता चला।’’

प्रवक्ता के अनुसार, ‘‘इन सामग्रियों की पुष्टि इंटरपोल के अंतरराष्ट्रीय बाल यौन शोषण (आईसीएसई) डेटाबेस के साथ-साथ गूगल द्वारा तैयार साइबर टिपलाइन रिपोर्ट (सीटीआर) के आंकड़े से की गई और इसे गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) के साथ साझा किया गया।’’

अधिकारी ने कहा कि सीबीआई ने उसके परिसर से जब्त डिजिटल उपकरणों से प्राप्त डिजिटल सामग्री का फोरेंसिक विश्लेषण किया, जिससे पता चला कि आइजोल में आरोपी द्वारा एक बच्चे का यौन उत्पीड़न किया गया था।

अब तक की जांच से पता चला है कि आरोपी ने सीएसएएम बनाने के लिए बच्चे को धमकाया और उसका शोषण किया।

बयान में कहा गया, ‘‘इस मामले का सीबीआई ने स्वतः संज्ञान लिया, क्योंकि न तो पीड़ित और न ही परिवार ने सीबीआई के हस्तक्षेप से पहले किसी कानून प्रवर्तन एजेंसी को घटनाओं की सूचना दी थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका