सीबीडीटी ने 10 दिन में एमएसएमई को 5,204 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया
सीबीडीटी ने एक बयान में बताया कि ये रिफंड आठ अप्रैल के बाद से पिछले दस दिन के दौरान 8.2 लाख छोटे उपक्रमों, कारोबारियों, कंपनियों और ट्रस्टों को जारी किया गया है। उसने कहा कि यह रिफंड जारी होने से छोटे उद्योगों को कोविड-19 महामारी की वजह से कर्मचारियों को नौकरी से हटाये बिना और वेतन काटे बिना अपना कामकाज जारी रखने में मदद मिलेगी।
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पिछले 10 दिन में छोटे उपक्रमों, कंपनियों और ट्रस्टों को 5,204 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड जारी किया है।
सीबीडीटी ने एक बयान में बताया कि ये रिफंड आठ अप्रैल के बाद से पिछले दस दिन के दौरान 8.2 लाख छोटे उपक्रमों, कारोबारियों, कंपनियों और ट्रस्टों को जारी किया गया है। उसने कहा कि यह रिफंड जारी होने से छोटे उद्योगों को कोविड-19 महामारी की वजह से कर्मचारियों को नौकरी से हटाये बिना और वेतन काटे बिना अपना कामकाज जारी रखने में मदद मिलेगी।
उसने कहा, ‘‘कोविड- 19 महामारी से उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुये एमएसएमई क्षेत्र के छोटे उपक्रमों को राहत पहुंचाने पर ध्यान देते हुए सीबीडीटी 7,760 करोड़ रुपये के और रिफंड जितनी जल्दी हो सकेगा जारी करेगा। इससे एमएसएमई को कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में बिना कर्मचारियों को नौकरी से हटाये या उनका वेतन काटे बिना कारोबार करते रहने में मदद मिलेगी।’’
सीबीडीटी ने कहा कि करीब 1.74 लाख मामलों में बकाया कर मांग से मिलान को लेकर करदाताओं की प्रतिक्रियाओं का इंतजार किया जा रहा है। उन्हें एक ईेमल भेजकर सात दिनों में जानकारी देने को कहा गया है ताकि प्रक्रिया में तेजी लायी जा सके।
सीबीडीटी ने कहा कि करदाता ई-फाइलिंग खाते से ऑनलाइन भी प्रतिक्रियाएं दे सकते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 08:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).