देश की खबरें | तूतीकोरीन में पिता-पुत्र की मौत के मामले की सीबी-सीआईडी जांच शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के तूतीकोरीन में कथित रूप से पुलिस द्वारा पीटे जाने के बाद हुई पिता-पुत्र की मौत के मामले की सीबी-सीआईडी जांच बुधवार को शुरू हो गई।

तूतीकोरीन (तमिलनाडु), एक जुलाई तमिलनाडु के तूतीकोरीन में कथित रूप से पुलिस द्वारा पीटे जाने के बाद हुई पिता-पुत्र की मौत के मामले की सीबी-सीआईडी जांच बुधवार को शुरू हो गई।

तूतीकोरीन में पी जयराज और उनके बेटे बेनिक्स को लॉकडाउन नियमों का 'उल्लंघन' कर तय समय से अधिक वक्त तक अपनी मोबाइल की दुकान खोलने के लिये गिरफ्तार किया गया था। 23 जून को कोविलपट्टी में एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े | हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, राज्य में 27 जुलाई से खुलेंगे स्कूल- आदेश जारी.

जयराज और बेनिक्स के संबंधियों का आरोप है कि मौत से पहले सतंकुलम थाने के पुलिसकर्मियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा था।

मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को जांच एजेंसी के तिरुनेलवेली के डीएसपी अनिल कुमार को इस मामले की तफ्तीश का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़े | आनंदीबेन पटेल ने ली मध्य प्रदेश के प्रभारी राज्यपाल पद की शपथ: 1 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कुमार के नेतृत्व में सीबी-सीआईडी ​​अधिकारियों ने मृतकों के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। इसके अलावा उस इलाके में भी लोगों से पूछताछ की गई, जहां दोनों दुकान चलाते थे।

सीबी-सीआईडी के अधिकारी सतंकुलम थाने भी गए, जिसे उच्च न्यायालय के निर्देश पर राजस्व विभाग के तहत रखा गया है।

इस घटना को लेकर राष्ट्रव्यापी आक्रोश के बाद एक निरीक्षक और दो उप निरीक्षकों समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया जबकि पूर्व एसपी को अनिवार्य प्रतीक्षा के लिये कहा गया है।

मद्रास उच्च न्यायालय ने मामले की सीबी-सीआईडी जांच कराने का निर्देश दिया था ।हालांकि राज्य सरकार इस मामले को सीबीआई के पास भेज चुकी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\