देश की खबरें | मवेशी तस्करी घोटाला : सीबीआई ने टीएमसी नेता मंडल के लेखाकार से पूछताछ की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित मवेशी तस्करी घोटाले की जांच के सिलसिले में यहां अपने अस्थायी कार्यालय में तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल के लेखाकार से बुधवार सुबह पूछताछ की।
बोलपुर (प.बंगाल), 17 अगस्त केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित मवेशी तस्करी घोटाले की जांच के सिलसिले में यहां अपने अस्थायी कार्यालय में तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल के लेखाकार से बुधवार सुबह पूछताछ की।
सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच एजेंसी के एक दल ने मंडल के लेखाकार मनीष कोठारी तथा उस बैंक के दो अधिकारियों से दो घंटे तक पूछताछ की, जहां टीएमसी नेता के कई खाते थे। मंडल को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि सीबीआई की एक महिला अधिकारी समेत चार सदस्यीय दल जांच के लिए यहां मंडल के निचुपत्ती आवास पर भी गया था।
ऐसा माना जा रहा था कि सीबीआई अधिकारी मंडल की बेटी सुकन्या से पूछताछ करेंगे, जो एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है लेकिन वे करीब 10 मिनट बाद ही वहां से चले गए।
बहरहाल, अभी यह पता नहीं चला है कि उन्होंने सुकन्या मंडल से पूछताछ की है या नहीं। सीबीआई ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी को संदेह है कि इस घोटाले में वित्तीय लेनदेन के लिए मंडल की बेटी के कई बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2022 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

