देश की खबरें | पशु तस्करों ने सहायक उप निरीक्षक को गोली मारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल के मोहनपुर इलाके में अवैध रूप से मवेशियों को ले जा रहे एक ट्रक को रोकने के दौरान पशु तस्करों द्वारा की गई गोलीबारी में पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

समस्तीपुर, 15 अगस्त बिहार के समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल के मोहनपुर इलाके में अवैध रूप से मवेशियों को ले जा रहे एक ट्रक को रोकने के दौरान पशु तस्करों द्वारा की गई गोलीबारी में पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी की पहचान मोहनपुर पुलिस चौकी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक नंदकिशोर यादव के रूप में हुई है।

तिवारी ने मंगलवार को कहा, “घटना कल रात की है। विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए यादव ने मोहनपुर पुलिस चौकी के पास अवैध रूप से मवेशियों को ले जा रहे एक ट्रक को रोका। उन्होंने ट्रक के साथ तीन पशु तस्करों को भी पकड़ लिया। जब आरोपियों को थाने ले जाया जा रहा था, तभी अन्य पशु तस्करों और उनके सहयोगियों का एक समूह वहां पहुंच गया। एक आरोपी ने यादव पर गोलियां चलाईं और फरार हो गया।”

पुलिस के मुताबिक गोली यादव की बायीं आंख के पास लगी है।

अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, “मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी के अन्य सहयोगियों को पकड़ने के लिए भी छापेमारी शुरू कर दी है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी