एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बीएसएफ की गोलीबारी में मवेशी तस्कर की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के निकट तस्करों और सीमा की रक्षा करने वाले जवानों के बीच झड़प के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की गोली से एक संदिग्ध मवेशी तस्कर की मौत हो गई।

देश की खबरें | बीएसएफ की गोलीबारी में मवेशी तस्कर की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, तीन दिसंबर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के निकट तस्करों और सीमा की रक्षा करने वाले जवानों के बीच झड़प के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की गोली से एक संदिग्ध मवेशी तस्कर की मौत हो गई।

अर्धसैनिक बल के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बीएसएफ की गश्त करने वाली एक टीम और करीब 150 मवेशी तस्करों के बीच बुधवार को तड़के ब्रह्मपुर सीमा चौकी के निकट सागरपाड़ा में झड़प शुरू हो गई थी। ये तस्कर 50-60 मवेशियों की तस्करी पड़ोसी देश में करने की कोशिश कर रहे थे।

यह भी पढ़े | आईडीएक्स को 25 वर्षो तक गैस एक्सचेंज की तरह काम करने को PNGRB की मंजूरी.

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया, ‘ ‘ सैनिकों ने तस्करों को ललकारा और उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन तस्करों ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने घातक हथियारों से बीएसएफ के जवानों पर हमला करने की कोशिश की, देसी पिस्तौलों से गोलियां चलाईं और बम फेंके। आत्मरक्षा में बीएसएफ के कर्मियों ने पंप एक्शन बंदूक से चार गोलियां और इंसास राइफल से चार गोलियां चलाईं।’’

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर शरारती तत्व पक्ष का कोई भी व्यक्ति न तो घायल हुआ और न ही किसी की मौत हुई।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के आंदोलन के बीच मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-उन्हें लोगों को गुमराह करने में नहीं मिलेगी सफलता.

अधिकारी ने कहा, ‘‘ शाम को पता चला कि एक व्यक्ति को उसके कुछ परिचित लोग अस्पताल ले गए, जहां उसे डॉक्टरों ने ‘मृत घोषित’ कर दिया। अगर वह ग्रामीण/शरारती तत्व इस गिरोह का सदस्य था तो बीएसएफ की गोली से घायल या मौत होने को नकारा नहीं जा सकता।’’

घटनास्थल से गोवंश के चार मवेशी बरामद हुए।

वर्ष 2020 में अभी तक साउथ बेंगाल फ्रंटियर के बीएसएफ कर्मियों ने तस्करी कर बांग्लादेश ले जाए जा रहे 6,224 मवेशियों को बचाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2020 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).