देश की खबरें | अंबाला कैंट में मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा पुलिस ने पंजाब से कथित तौर पर तस्करी कर उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 12 मवेशियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अंबाला (हरियाणा), 11 अक्टूबर हरियाणा पुलिस ने पंजाब से कथित तौर पर तस्करी कर उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 12 मवेशियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मवेशियों को ले जा रहे ट्रक को अंबाला कैंट के पड़ाव थाना क्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोका गया।
पुलिस ने बताया कि तस्कर मौके से फरार हो गए लेकिन मवेशियों को कुछ स्वयंसेवकों और पड़ाव थाने के संयुक्त प्रयास से मुक्त करा लिया गया।
पड़ाव थाने के प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पुलिस को कुछ ‘गौ रक्षकों’ से खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ तस्कर एक ट्रक में गायों को लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्काल ट्रक को रोका, लेकिन तस्कर ट्रक छोड़कर भाग गए। सिंह ने बताया कि ट्रक में 12 गायें थीं और उनमें से कुछ की हालत काफी खराब है।
पुलिस ने बताया कि गायों की चिकित्सा जांच कराने के बाद उन्हें स्थानीय गोशाला भेजा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)