कैट करेगी ऑनलाइन मार्केटप्लेस ‘भारतमार्केट’ की शुरुआत
कैट ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह विनिर्माताओं के लिये लॉजिस्टिक्स से लेकर आपूर्ति श्रृंखला तथा उपभोक्ताओं को घर पर सामान पहुंचाने के लिये विभिन्न प्रौद्योगिकी कंपनियों की क्षमताओं को एकीकृत करेगा।
मुंबई, एक मई खुदरा कारोबारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने शुक्रवार को कहा कि वह जल्द ही विभिन्न प्रौद्योगिकी भागीदारों के साथ मिलकर सभी खुदरा व्यापारियों के लिये एक राष्ट्रीय ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस 'भारतमार्केट' शुरू करेगी।
कैट ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह विनिर्माताओं के लिये लॉजिस्टिक्स से लेकर आपूर्ति श्रृंखला तथा उपभोक्ताओं को घर पर सामान पहुंचाने के लिये विभिन्न प्रौद्योगिकी कंपनियों की क्षमताओं को एकीकृत करेगा।
इसमें देश भर के खुदरा कारोबारियों की भागीदारी होगी।
कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि इसका उद्देश्य मंच पर 95 प्रतिशत खुदरा व्यापारियों को लाना है। पोर्टल को व्यापारियों द्वारा चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले से ही छह शहरों, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर और बेंगलुरू में आवश्यक वस्तुओं की सीमित संख्या के साथ, खुदरा विक्रेताओं, वितरकों और यहां तक कि उपभोक्ताओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया के साथ इस कार्यक्रम को शुरू किया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

