देश की खबरें | केरल में महिला नेताओं, उनके रिश्तेदारों के ऑनलाइन उत्पीड़न के मामले बढ़े
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में महिला नेताओं और राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के परिवारों की महिला सदस्यों को निशाना बनाने वाले ऑनलाइन उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं।
तिरुवनंतपुरम, 19 सितंबर केरल में महिला नेताओं और राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के परिवारों की महिला सदस्यों को निशाना बनाने वाले ऑनलाइन उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं।
केरल पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने कहा है कि इस समस्या से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
केरल में पिछले तीन दिन में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों के प्रमुख नेताओं के परिवारों की महिला सदस्यों द्वारा कम से कम तीन शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।
माकपा के राज्यसभा सदस्य ए ए रहीम की पत्नी अमृता सतीसन ने 17 सितंबर को 'कोट्टायम कुंजाचन' नाम के एक फेसबुक पेज के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उन्होंने ऑनलाइन उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया था।
अमृता सतीसन ने आरोप लगाया कि उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है और उन्हें अश्लील टिप्पणियों और अभिव्यक्तियों का इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया।
माकपा के दिवंगत युवा नेता पी बीजू की पत्नी और पलक्कड की माकपा की एक महिला नेता को भी ऑनलाइन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। उन्होंने आपराधिक कृत्यों में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से भी संपर्क किया है।
दो दिन पहले, कांग्रेस के दिवंगत नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की सबसे बड़ी बेटी मारिया ओमन ने खुद के साथ हुए कथित ऑनलाइन उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)