एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: संभल में पुलते पर विशिष्ट व्यक्तियों की फोटो वाला व्हाट्सऐप स्टेटस शेयर करने पर मामला दर्ज

संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में देश के कुछ विशिष्ट व्यक्तियों की फोटो लगे पुतले की तस्वीर व्हाट्सऐप स्टेटस में शेयर करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Uttar Pradesh: संभल में पुलते पर विशिष्ट व्यक्तियों की फोटो वाला व्हाट्सऐप स्टेटस शेयर करने पर मामला दर्ज
यूपी पुलिस (Photo Credits: Twitter)

संभल (उप्र), 16 अक्टूबर : संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में देश के कुछ विशिष्ट व्यक्तियों की फोटो लगे पुतले की तस्वीर व्हाट्सऐप स्टेटस में शेयर करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में अभिषेक गुप्ता ने देश के कुछ विशिष्ट व्यक्तियों की फोटो लगे पुतले की तस्वीर अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर शेयर किया. इस संबंध में ट्विटर पर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया गया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़ें : Bihar: खगड़िया जिले में ट्रक और ऑटो में भिडंत, हादसे में 3 की मौत, 6 घायल

युवक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत सहित कई अन्य विशिष्ट लोगों की फोटो लगे पुतले की तस्वीर अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर शेयर किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2021 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).