देश की खबरें | दलित महिला के साथ बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने दलित समुदाय की एक महिला के साथ बलात्कार और उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

गाजियाबाद (उप्र), 21 जुलाई उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने दलित समुदाय की एक महिला के साथ बलात्कार और उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह तीन साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आरोपी खालिद चौधरी (33) के संपर्क में आई और सितंबर 2022 में साथ रहने लगी।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने अपना परिचय दीपक के रूप में दिया, महिला ने आरोप लगाया कि उसने उस पर धर्म परिवर्तन करने, गोमांस खाने और एक महीने के गर्भ को गिराने के लिए दबाव डाला।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और मारपीट भी की।

नगर पुलिस उपायुक्त निपुण अग्रवाल ने बताया, "महिला की शिकायत मिलने के बाद विजय नगर पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।"

पुलिस ने मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\