एजेंसी न्यूज

Maharashtra: ठाणे में कैंसर उपचार केंद्र के दो कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज

महाराष्ट्र में रेलवे के एक कर्मचारी ने आयुर्वेद उपचार केंद्र के खिलाफ ठाणे पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. नौपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी के मुताबिक, रेलवे कर्मचारी की पत्नी कैंसर से पीड़ित है. जिसके इलाज का वादा करके आयुर्वेद उपचार केंद्र ने उससे 15.22 लाख रुपये ठग लिये.

Maharashtra: ठाणे में कैंसर उपचार केंद्र के दो कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज
Cancer (Photo Credits: IANS)

ठाणे, 26 मार्च : महाराष्ट्र में रेलवे के एक कर्मचारी ने आयुर्वेद उपचार केंद्र के खिलाफ ठाणे पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. नौपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी के मुताबिक, रेलवे कर्मचारी की पत्नी कैंसर से पीड़ित है. जिसके इलाज का वादा करके आयुर्वेद उपचार केंद्र ने उससे 15.22 लाख रुपये ठग लिये.

पुलिस के मुताबिक, "उसने (रेलवे कर्मचारी) ने आरोप लगाया है कि पिछले साल फरवरी महीने में इलाज शुरू होने के बाद से उसकी पत्नी की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. इसके अलावा, कुछ समय बाद केंद्र के कर्मचारियों ने उससे बचना शुरू कर दिया. यह भी पढ़ें : राहुल गांधी को ओबीसी से नफरत करने वाला बता कर भाजपा उनके अभियान को बेअसर करने की फिराक में

इस मामले में उपचार केंद्र के दो कर्मचारियों के खिलाफ शनिवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया." पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और आरोपों की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2023 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).