देश की खबरें | भदोही में 17 वर्षीय लड़की के 'अपहरण' के आरोप में तीन लोगों पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान सुशील कोरी, रामनाथ कोरी और राजा कोरी के रूप में की गई, जो सभी प्रयागराज के शंकरगढ़ इलाके के निवासी हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान सुशील कोरी, रामनाथ कोरी और राजा कोरी के रूप में की गई, जो सभी प्रयागराज के शंकरगढ़ इलाके के निवासी हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मांगलिक ने बताया कि लड़की का 13 दिसंबर 2023 को पहली बार प्रयागराज जंक्शन से अपहरण हुआ था।

उस समय उसके पिता ने प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने लड़की को शंकरगढ़ से बरामद कर सुशील कोरी को गिरफ्तार कर लिया था और लड़की को नारी निकेतन भेज दिया था। लड़की के पिता उसे लेकर भदोही लौट आए।

हालांकि, अधिकारी ने बताया कि पिछले साल 23 अगस्त को उसे एक बाजार से कथित तौर पर फिर से अगवा कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि उसके पिता को पता चला कि उनकी बेटी फिर से शंकरगढ़ में है और जब वह उसे छुड़ाने वहां गए तो सुशील कोरी ने उन्हें धमकाकर भगा दिया।

मांगलिक ने बताया कि लड़की को मुक्त कराने के लिए टीम गठित कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड