देश की खबरें | नागपुर के वकील सतीश उके के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में नागपुर के वकील सतीश महादेवराव उके और उनके भाई सहित उनके सहयोगियों के खिलाफ भूमि हड़पने के एक मामले में कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, 16 अगस्त महाराष्ट्र में नागपुर के वकील सतीश महादेवराव उके और उनके भाई सहित उनके सहयोगियों के खिलाफ भूमि हड़पने के एक मामले में कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन पर संगठित अपराध विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज करने का आदेश पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने मंगलवार को जारी किया।

उके फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं। यह मामला मौजा बाबुलखेडा इलाके में नागपुर सुधार न्यास (एनआईटी) के स्वामित्व वाली 4100 वर्ग मीटर जमीन पर कथित रूप से अवैध कब्जा करने से संबंधित है।

पुलिस ने कहा कि एनआईटी के प्रभागीय अधिकारी पंकज रमेश पाटिल की ओर से पांच जनवरी 2023 को दी गई शिकायत के बाद उके और अन्य पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने कहा कि जांच से पता चला है कि समूह ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर जमीन हड़पने की साजिश रची थी।

आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके कई व्यक्तियों को अवैध रूप से अर्जित भूखंड बेच दिए, जिनकी अनुमानित कीमत 7.43 करोड़ रुपये थी।

पिछले साल उके के खिलाफ अजनी थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इससे पहले, उके ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की मांग करते हुए एक अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

उके ने आरोप लगाया था कि 1996 और 1998 में फडणवीस के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन भाजपा नेता ने 2014 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने चुनावी हलफनामे में इसके बारे में जानकारी नहीं दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\