देश की खबरें | पांच लाख रुपये ऐंठने की कोशिश करने वाले चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक व्यक्ति की बेटी की अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उससे पांच लाख रुपये ऐंठने की कोशिश करने वाले चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी है।

इंदौर (मप्र), 15 अक्टूबर मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक व्यक्ति की बेटी की अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उससे पांच लाख रुपये ऐंठने की कोशिश करने वाले चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी है।

कनाड़िया पुलिस थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद जामरा ने बताया कि पिपलोदा गांव निवासी मुख्य आरोपी और उसके साथियों ने शिकायतकर्ता को शुक्रवार शाम को उसकी बेटी की अश्लील तस्वीरें और वीडियो दिखाए।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने कथित तौर पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी और शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये की मांग की।

जामरा ने बताया कि धमकी से परेशान होकर व्यक्ति कनाड़िया पुलिस थाना आया और शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी और उसके साथी पुलिस शिकायत के बारे में पता चलने के बाद गांव छोड़कर भाग गए।

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now