देश की खबरें | पंचायत चुनाव में सदस्य को बंधक बनाये जाने के आरोप में पूर्व मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी व दो अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध जिले के बांसडीह रोड थाना में जिला पंचायत के एक सदस्य को बंधक बनाने के सिलसिले में नामजद मामला दर्ज किया गया है।

बलिया (उत्तर प्रदेश), 30 जून पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी व दो अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध जिले के बांसडीह रोड थाना में जिला पंचायत के एक सदस्य को बंधक बनाने के सिलसिले में नामजद मामला दर्ज किया गया है।

बांसडीह रोड थाना के प्रभारी सुनील लाम्बा ने बुधवार को बताया कि मंगला वर्मा की शिकायत पर बांसडीह रोड थाना में पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, अमित यादव व दिनेश यादव के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अकटहां निवासी मंगला वर्मा की शिकायत है कि अम्बिका चौधरी, अमित यादव और दिनेश यादव गत 17 जून को उनके घर आये थे और वार्ड संख्या 10 के जिला पंचायत सदस्य उसके बेटे रमेश वर्मा को अपने साथ ले गए । तबसे उसका कोई पता नहीं है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं के विरुद्ध अराजकता का आरोप लगाते हुए बुधवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा। उन्होंने ज्ञापन में सपा के प्रत्याशी आनन्द चौधरी अम्बिका चौधरी व नारद राय, सपा प्रत्याशी के चाचा दिनेश चौधरी एवं उनके समर्थकों के विरुद्ध दर्जनों जिला पंचायत सदस्यों को अपने घर पर बैठक के बहाने बुला कर बन्धक बनाकर राजस्थान व छत्तीसगढ़ राज्यों में कैद रखने का आरोप लगाया है।

उधर पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने भी जिलाधिकारी से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों को बताया कि जिलाधिकारी से उन्होंने निष्पक्ष चुनाव की मांग की है । उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा धन बल व शासन की शक्ति के बल पर चुनाव को प्रभावित कर रही है ।

चौधरी समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश सरकार में मंत्री थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू