एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हाथरस में सामूहिक बलात्कार के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में सामूहिक बलात्कार के एक मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

देश की खबरें | हाथरस में सामूहिक बलात्कार के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

हाथरस (उप्र), आठ अगस्त हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में सामूहिक बलात्कार के एक मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया, "हमें बुधवार को शिकायत मिली कि 23 वर्षीय महिला के साथ दो अगस्त को पांच लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।"

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, महिला की मुलाकात दो अगस्त को उसके इलाके के दीपक और ऋषि से हुई और वे दोनों महिला को एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां दीपक के तीन अन्य दोस्त आकाश, महेंद्र और हरिओम भी पहुंच गए।

प्राथमिकी के अनुसार, पांचों लोगों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया और मौके से भाग गए।

अधिकारी ने कहा, "महिला ने शुरू में अपने परिवार के सदस्यों से घटना को छिपाने की कोशिश की। परिवार के सदस्यों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।"

अधिकारी ने कहा कि आरोपी बुधवार से फरार हैं और पुलिस की टीम उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2024 11:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).