एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नवी मुंबई में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में नवी मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान अपने बेटे की मौत के लिए चिकित्सक को जिम्मेदार ठहराने वाली 56 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ के आरोप में चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नवी मुंबई में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे, 11 अगस्त महाराष्ट्र में नवी मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान अपने बेटे की मौत के लिए चिकित्सक को जिम्मेदार ठहराने वाली 56 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ के आरोप में चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्राथमिकी में कहा गया कि सीबीडी बेलापुर की रहने वाली महिला के बेटे की इस साल 30 मई को मौत हो गई थी। हालांकि प्राथमिकी में मौत का कारण और मृतक की बीमारी का उल्लेख नहीं किया गया है।

सीबीडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने चिकित्सक पर उसके बेटे का उचित इलाज नहीं करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि जब महिला ने इस संबंध में चिकित्सक से सवाल किया तो उसने कथित तौर पर महिला के साथ अभद्र बर्ताव किया और छेड़छाड़ की।

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर चिकित्सक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

देरी से शिकायत दर्ज कराने का कोई कारण नहीं बताया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2024 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).