देश की खबरें | कांग्रेस नेता लोबो, उनकी पत्नी के खिलाफ पेड़ काटने के लिए मामला दर्ज किया गया: राणे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता माइकल लोबो और उनकी विधायक पत्नी डेलीला लोबो के खिलाफ कथित रूप से ‘लैंडफिलिंग’ करने और पेड़ काटने के लिए मामला दर्ज किया गया है। राज्य के मंत्री विश्वजीत राणे ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पणजी, दो मई गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता माइकल लोबो और उनकी विधायक पत्नी डेलीला लोबो के खिलाफ कथित रूप से ‘लैंडफिलिंग’ करने और पेड़ काटने के लिए मामला दर्ज किया गया है। राज्य के मंत्री विश्वजीत राणे ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्री ने कहा कि यह घटना उत्तरी गोवा जिले के पारा गांव में हुई।

राणे ने ट्वीट किया, ‘‘टीसीपी अधिनियम, 1974 की धारा 17 ए और 17 बी का उल्लंघन करते हुए, पारा में ‘लैंडफिलिंग’ करने और पेड़ काटने के लिए माइकल लोबो और उनकी पत्नी डेलीला लोबो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’

इस बीच लोबो ने आरोपों से इनकार किया है। माइकल लोबो और उनकी पत्नी क्रमशः कलंगुट और सिओलिम से कांग्रेस विधायक हैं।

संपर्क करने पर, लोबो ने अपने और अपनी पत्नी के खिलाफ लगे आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मिलेंगे क्योंकि ‘‘राणे विपक्ष को निशाना बना रहे हैं।’’

इस बीच, लोबो और उनकी पत्नी के खिलाफ मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, कांग्रेस की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पाटकर ने ट्वीट किया, ‘‘सत्तारी का गौरव, वघेरी हिल्स बाहरी लोगों को किसने बेचा? तब तथाकथित ‘‘ चिंतित मंत्री’’ कहां थे। उन्हें पहले इन सवालों का जवाब देना चाहिए। हमेशा की तरह वह जल्दबाजी और उलझन में हैं।’’

एक अन्य ट्वीट में पाटकर ने कहा, ‘‘गोवा के जंगल और जमीन को भाजपा से बचाना कांग्रेस की पहली प्रतिबद्धता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज