कोविड-19 ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर हमले के संबंध में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
उन्होंने कहा कि घटना 29 अप्रैल को पाइप रोड पर बफाती लेन पर हुई जब उप निरीक्षक के नेतृत्व में एक पुलिस टीम लोगों से लॉकडाउन का पालन करा रही थी।
मुंबई, दो मई मध्य मुंबई के कुर्ला इलाके में लॉकडाउन का पालन करा रहे पुलिस उप-निरीक्षक पर हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि घटना 29 अप्रैल को पाइप रोड पर बफाती लेन पर हुई जब उप निरीक्षक के नेतृत्व में एक पुलिस टीम लोगों से लॉकडाउन का पालन करा रही थी।
उन्होंने कहा कि पुलिस जब अपना काम कर रही थी तो आरोपी रिजवान जुबेर मेमन टुंडा ने उनके साथ दुर्व्यव्हार किया।
अधिकारी ने कहा, ''टुंडा ने दावा किया कि वह एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) में काम करता है और अगर पुलिस अधिकारियों ने इलाके की दुकानें बंद कराईं तो वह उन्हें नौकरी से निकलवा सकता है।''
उन्होंने कहा कि इस दौरान वहां भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। टुंडा अपने घर के दूसरे तल से उतरकर आया और पुलिस अधिकारी पर हमला कर दिया।
अधिकारी ने कहा कि जब और पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो वह वहां से भाग गया।
उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महाराष्ट्र कोविड-19 रोकथाम नियमों के नियम 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

