देश की खबरें | यादवपुर विश्वविद्यालय में रैगिंग के बाद छात्र की मौत का मामला: आरोपियों पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) में कथित रूप से रैगिंग के बाद 17 वर्षीय एक स्नातक छात्र की मौत के मामले में गिरफ्तार सभी 13 आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, नौ सितंबर यादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) में कथित रूप से रैगिंग के बाद 17 वर्षीय एक स्नातक छात्र की मौत के मामले में गिरफ्तार सभी 13 आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि नौ अगस्त को छात्र के बालकनी से ‘‘कूदने’’ से पहले मुख्य छात्रावास की दूसरी मंजिल पर उसे कथित रूप से निर्वस्त्र घुमाया गया था।

कोलकाता पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, ‘‘मामले की जांच अब कोलकाता पुलिस का मानव हत्या विभाग करेगा। उसने जांच पहले ही अपने हाथ में ले ली है। चूंकि, मृतक किशोर था, इसलिए हमने गिरफ्तार किए गए सभी 13 आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।’’

पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डब्ल्यूबीसीपीसीआर) ने मांग की थी कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

नादिया जिले के रहने वाले 17 वर्षीय छात्र की विश्वविद्यालय के मुख्य छात्रावास की दूसरी मंजिल की बालकनी से नौ अगस्त की रात को कथित तौर पर गिरने के बाद मौत हो गई। छात्र के परिवार ने आरोप लगाया कि वह रैगिंग के साथ-साथ यौन उत्पीड़न का भी शिकार हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज