देश की खबरें | पालघर में साधुओं की हत्या का मामला : आठ और लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पालघर जिले के गडचिंचलाले गांव में इस वर्ष अप्रैल में दो साधुओं समेत तीन लोगों की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किये जाने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने बृहस्पतिवार को आठ और लोगों को गिरफ्तार किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, 22 अक्टूबर पालघर जिले के गडचिंचलाले गांव में इस वर्ष अप्रैल में दो साधुओं समेत तीन लोगों की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किये जाने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने बृहस्पतिवार को आठ और लोगों को गिरफ्तार किया।

मामले में अभी तक 186 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 11 नाबालिग हिरासत में लिए गए हैं।

यह भी पढ़े | 8 Year Old Girl Allegedly Assaulted Sexually In Delhi: दिल्ली में 8 साल की नाबालिग बच्ची का यौन उत्पीड़न करने वाले रिश्तेदार गिरफ्तार.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 24 लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को आठ और लोगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के फैले होने के बावजूद ये आरोपी घटनास्थल पर मौजूद थे और इन्होंने किसी को अपराध करने से रोका नहीं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा-बिहार में लोग जब बाढ़ और कोरोना से मर रहे थे तो पीएम मोदी अपनी PR में व्यस्त होकर मोर को दाना डाल रहे थे.

अधिकारी ने बताया कि इनमें से कुछ ने घटना का वीडियो बनाया और कुछ ने वहां हल्ला भी मचाया था। आरोपियों के हाथ में लाठियां थीं।

गत 16 अप्रैल को दो साधु सहित तीन लोग कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के बीच सूरत में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तीनों गांव से गुजर रहे थे, इसी दौरान भीड़ ने उन पर हमला कर दिया था।

यह हमला इस अफवाह के बीच हुआ था कि लॉकडाउन के दौरान क्षेत्र में बच्चा चुराने वाले घूम रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\