एजेंसी न्यूज

Choreographer Remo D'Souza: कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा समेत छह अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, 11.96 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप

इसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर दिखाया कि यह समूह उनका है और 11.96 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि हड़प ली. अधिकारी ने बताया कि मामले के अन्य आरोपी ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी, विनोद राउत, एक पुलिसकर्मी और रमेश गुप्ता हैं. उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है.

Choreographer Remo D'Souza: कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा समेत छह अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, 11.96 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप
रेमो डिसूजा अपनी पत्नी के साथ (Photo Credits: Twitter)

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी और पांच अन्य के खिलाफ एक डांस मंडली से 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि 26 वर्षीय डांसर की शिकायत के आधार पर 16 अक्टूबर को मीरा रोड पुलिस थाने में रेमो, उनकी पत्नी लिजेल और पांच अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 465 (जालसाजी), 420 (धोखाधड़ी) सहित अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया.

प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता और उसके साथियों के साथ 2018 से जुलाई 2024 के बीच कथित तौर पर धोखाधड़ी की गई. प्राथमिकी के मुताबिक, इस डांस मंडली ने एक टेलीविजन शो में प्रस्तुति दी थी और जीत हासिल की थी. Salman Khan के ब्लैकबक मामले पर सलीम खान का खुलासा: 'हमने कभी कॉकरोच तक को नहीं मारा'

इसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर दिखाया कि यह समूह उनका है और 11.96 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि हड़प ली. अधिकारी ने बताया कि मामले के अन्य आरोपी ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी, विनोद राउत, एक पुलिसकर्मी और रमेश गुप्ता हैं. उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2024 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).