सूरत, 14 जुलाई सूरत में एक एंबुलेंस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । इस ड्राइवर का एक ऑडियो क्लिप सामने आया है जिसमें उसने दावा किया है कि सरकार जितना बता रही है उससे कहीं ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई है ।
अपराध शाखा ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि एंबुलेंस सेवा-108 के ड्राइवर की पहचान रमेश के तौर पर हुई । उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।
इसमें बताया गया कि आधारहीन और महामारी के बारे में बढ़ा-चढाकर किए गए दावों के लिए आपदा प्रबंधन कानून के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है ।
रमेश और उसके दोस्त के बीच बातचीत का ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की चर्चा शुरू हो गयी।
यह भी पढ़े | सचिन पायलट के बर्खास्तगी के बाद राजस्थान कांग्रेस में फूट, एक साथ 59 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा.
इस क्लिप में रमेश अपने दोस्त से कहता है कि जल्द से जल्द सूरत से निकल जाओ । सरकार जितना बता रही है, कोरोना वायरस की स्थिति उससे ज्यादा गंभीर है ।
जब उसके दोस्त को विश्वास नहीं हुआ तो रमेश ने कहा कि उसने कल सिविल हॉस्पिटल में 70 से 80 शव देखे जबकि सरकार ने तीन या चार मौत होने की घोषणा की।
क्लिप में वह कह रहा था, ‘‘मैं भी जाने वाला हूं। लेकिन मेरी पत्नी गर्भवती है और वह यात्रा नहीं कर सकती, इसलिए यहां पर हूं।’’
सूरत जिले में कोरोना वायरस के 8500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 300 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY