एजेंसी न्यूज

Whatsapps पर पाकिस्तानी झंडे को डीपी के रूप में प्रदर्शित करने पर मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने व्हाट्सएप पर पाकिस्तानी झंडे की तस्वीर को कथित रूप से अपने ‘डिस्प्ले पिक्चर’ के रूप में इस्तेमाल करने को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

Whatsapps पर पाकिस्तानी झंडे को डीपी के रूप में प्रदर्शित करने पर मामला दर्ज
WhatsApp New Feature Update

शिमला, 11 मई : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने व्हाट्सएप पर पाकिस्तानी झंडे की तस्वीर को कथित रूप से अपने ‘डिस्प्ले पिक्चर’ के रूप में इस्तेमाल करने को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का निवासी आदिल मागरे 2016 से यहां लक्कड़ बाजार के पास रह रहा है और एक निजी गैस एजेंसी में काम करता है. यह भी पढ़ें : अकेले खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाने की बजाय सुरक्षाबलों के साथ खड़े होने का समय: अखिलेश यादव

पुलिस ने बताया कि मागरे पर ‘धर्म, , जाति, नस्ल या समुदाय के आधार पर दुश्मनी फैलाने तथा राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने’ का मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2025 06:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).