देश की खबरें | पुलिसकर्मियों को ‘अपशब्द’ कहने के बाद पूर्व सांसद पर हमले का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने सोमवार को एक पूर्व सांसद द्वारा कथित तौर पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किये जाने के बाद उनके खिलाफ यहां हमले और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है। पूर्व सांसदों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं।

सलेम (तमिलनाडु), 29 जून पुलिस ने सोमवार को एक पूर्व सांसद द्वारा कथित तौर पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किये जाने के बाद उनके खिलाफ यहां हमले और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है। पूर्व सांसदों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि के. अर्जुनन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294बी (सार्वजनिक स्थल पर अभद्र कृत्य) और 353 (लोकसेवक को अपने दायित्व का निर्वहन करने से रोकने के लिये हमला) के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े | स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक और कोचिंग संस्थान 31 जुलाई 2020 तक रहेंगे बंद : 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस घटना के एक वीडियो में पूर्व सांसद कथित तौर पर ई-पास नहीं होने पर पुलिसकर्मियों से बहस करते नजर आ रहे हैं जो रविवार रात एक जांच चौकी पर ड्यूटी पर तैनात थे।

अर्जुनन पहले विधायक भी रह चुके हैं। उन्होंने कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी को अपशब्द कहे और उन पर हमला भी किया।

यह भी पढ़े | PUBG Not Banned: भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित 59 चीनी ऐप्स की सूची में पब्जी शामिल नहीं, सोशल मीडिया पर गेमिंग एप्लिकेशन के बैन को लेकर उड़ी अफवाहें.

पुलिस के मुताबिक पूर्व सांसद उस वक्त नाराज हो गए जब रविवार रात वाहनों की जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके वाहन चालक से पहचान-पत्र मांगा।

पुलिस ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी ने जब अपशब्द कहने पर अर्जुनन को चेतावनी दी तो उन्होंने गुस्से में एक उप-निरीक्षक को गाली देते हुए लात मारी।

इसबीच अर्जुनन ने कहा है कि वह जिले में ओमालुर स्थित अपने खेत से लौट रहे थे जब पुलिस ने उन्हें रोका और ई-पास व पहचान-पत्र मांगा।

उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को बताया कि वे पूर्व सांसद और पूर्व विधायक हैं लेकिन उन्होंने “मुझे आगे नहीं जाने दिया।”

उन्होंने कहा कि उनकी एक उप-निरीक्षक से बहस हुई थी और दावा किया कि उसने उन्हें अपशब्द कहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\