देश की खबरें | कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव से ‘हाथापाई’ करने वाली महिला नेता के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि तारा यादव और उनके अज्ञात समर्थको के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुलिस ने बताया कि तारा यादव और उनके अज्ञात समर्थको के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है ।

तारा यादव ने दो दिन पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़े | अमरावती: तटीय इलाकों में गहरे दबाव वाले क्षेत्र की वजह से आंध्र प्रदेश में भारी बारिश.

इस प्रकरण में जबाबी कार्रवाई करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जुलेखा खातून ने भी तारा यादव के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी और आरोप लगाया कि देवरिया सदर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में तारा यादव ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर उनके और राष्‍ट्रीय सचिव के साथ मारपीट की। इसके साथ ही उनके सामने आपत्तिजनक हरकत भी की।

इस तहरीर के आधार पर तारा यादव और अज्ञात समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी चन्द्र भान सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: संजय राउत बोले-शिवसेना 40 से 50 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, अब तक किसी से गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई है.

सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की नेता तारा यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है ।

देवरिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में टिकट को लेकर कांग्रेस की स्थानीय इकाई के बीच आपसी विरोध देखने को मिला था।

मामले को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय सचिव की बैठक में हुई कथित मारपीट के सिलसिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, अनुशासनहीनता के आरोप में दो नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था ।

गौरतलब है कि देवरिया सीट पर अगले माह होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने मुकुंद भास्कर मणि को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की नेता तारा यादव देवरिया सीट से मुकुंद को टिकट दिए जाने से काफी नाराज हैं। उनका आरोप है कि मुकुंद बलात्कार के एक मामले में आरोपित रहें हैं, इसलिए उनको टिकट नहीं दिया जाना चाहिए।

शनिवार को उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक में अचानक उस वक्‍त हंगामा खड़ा हो गया जब टिकट न मिलने से नाराज तारा यादव ने राष्‍ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन नाइक पर हमला बोल दिया। नाइक से हो रही हाथापाई को देखकर पार्टी कार्यकर्ता भड़क गए। उन्‍होंने कथित तौर पर तारा यादव को पीटा और उनको धक्‍का देकर बैठक से बाहर निकाल दिया। बैठक में हुई हाथापाई और विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं दीनदयाल यादव और अजय कुमार सैंथवार को तत्‍काल प्रभाव से पार्टी से निष्‍कासित कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\