देश की खबरें | राजस्थान के भाजपा विधायक पर कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मदन दिलावर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कांग्रेस नेता की टिप्पणियों के खिलाफ यहां प्रदर्शन करते हुए धारा-144 का उल्लंघन करने के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया है।

कोटा, 19 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मदन दिलावर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कांग्रेस नेता की टिप्पणियों के खिलाफ यहां प्रदर्शन करते हुए धारा-144 का उल्लंघन करने के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया है।

कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए इस महीने की शुरुआत में यहां धारा-144 लागू की गई थी।

दिलावर ने राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और महावीर नगर पुलिस थाने में धरना दिया था, जिसके बाद उन पर मामला दर्ज किया गया है।

भाजपा विधायक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि रंधावा ने सार्वजनिक रूप से दिए एक भाषण में मोदी को मारने की धमकी दी थी।

सर्किल अधिकारी (सीओ) डीएसपी अमर सिंह ने कहा कि जिले में धारा-144 लागू किए जाने के बावजूद विधायक मदन दिलावर के साथ उनके समर्थक पुलिस थाने आए और हंगामा किया।

उन्होंने बताया कि दिलावर के साथ उनके समर्थकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज