एजेंसी न्यूज

जुमे की नमाज पर एकत्र होने पर लगी पाबंदी का उल्लंघन करने पर पाकिस्तानी धर्म गुरु पर मामला दर्ज

इस्लामाबाद पुलिस ने शनिवार को लाल मस्जिद के मौलाना अब्दुल अजीज शुक्रवार के खिलाफ मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए लोगों के इकट्ठा होने पर मामला दर्ज किया।

जुमे की नमाज पर एकत्र होने पर लगी पाबंदी का उल्लंघन करने पर पाकिस्तानी धर्म गुरु पर मामला दर्ज

इस्लामाबाद, 19 अप्रैल पाकिस्तान में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये उठाये गये कदम के तहत जुमे की नमाज पर लगी सरकारी पाबंदी का उल्लंघन करने पर एक मशहूर धर्म गुरु के खिलाफ तीसरी बार मामला दर्ज किया गया है।

इस्लामाबाद पुलिस ने शनिवार को लाल मस्जिद के मौलाना अब्दुल अजीज शुक्रवार के खिलाफ मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए लोगों के इकट्ठा होने पर मामला दर्ज किया।

एक पुलिस अधिकारी ने डॉन अखबार को बताया कि यह नया मामला पाकिस्तान दंड संहिता (पीपीसी) और हथियार अध्यादेश की संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया है।

इस्लामाबाद प्रशासन अजीज की प्रत्यक्ष चुनौती से जूझ रहा है क्योंकि उन्होंने न केवल हर नमाज पर लोगों को इकट्ठा किया बल्कि ऑनलाइन पोस्ट में दावा किया है कि वह सामूहिक नमाज की अगुवाई करेंगे।

यह तीसरी बार है कि उनके खिलाफ एक ही अपराध के लिए मामला दर्ज किया गया है लेकिन उन्हें अबतक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

डॉन अखबार ने पुलिस के हवाले से बताया कि पिछले तीन सप्ताह के दौरान उनके खिलाफ दो मामले दर्ज किये गये थे।

पाकिस्तान ने मस्जिदों में लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी है।

अधिकारी ने कहा कि मौलाना और उनके साथियों को लोगों को पाबंदियों का उल्लंघन करने से रोकने को कहा गया था लेकिन उन्होंने उसकी अनदेखी की। मस्जिद में तकरीबन 200 से 300 लोग जुटे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).