देश की खबरें | समुदाय विशेष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने एक समुदाय के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी के लिए टेलीविजन अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी।
मुंबई, 29 मई मुंबई पुलिस ने एक समुदाय के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी के लिए टेलीविजन अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मामला ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की अभिनेत्री द्वारा सोशल मीडिया पर नौ मई को मेक-अप के संबंध में एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
यह वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर काफी प्रसारित हुआ था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘समुदाय के नेता और एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता नरेश बोहित (40) द्वारा गोरेगांव पुलिस थाने में 12 मई को दी गई शिकायत के आधार पर दत्ता के खिलाफ 26 मई को मामला दर्ज किया गया।’’
उन्होंने कहा कि चूंकि अभिनेत्री अंबोली पुलिस थाना क्षेत्र में रहती हैं इसलिए शिकायत उक्त पुलिस थाने को भेज दी गयी।
जांच के बाद बुधवार को अभिनेत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी।
अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 295 (ए) (किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान कर उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण किया गया कार्य) और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की धारा तीन के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस टिप्पणी के बाद अभिनेत्री की काफी आलोचना हुई थी जिसके बाद 10 मई को उन्होंने माफी भी मांगी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि अलग यी परिवेश से होने के कारण उक्त शब्द के अर्थ से वह अनजान थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2021 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

