शामली में कोरोना वायरस को फैलाने के आरोप में असम, कर्नाटक के 24 जमातियों के खिलाफ मामला दर्ज

थाना प्रभारी यशपाल धामा के अनुसार, बुधवार को जमात के 24 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और महामारी रोग अधिनियम, 1897 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

जमात

मुजफ्फरनगर, सात मई शामली जिले के कैराना शहर में पुलिस को सूचना दिए बिना एक मस्जिद में रहने के लिए कर्नाटक और असम के तबलीगी जमात के कुल 24 सदस्यों पर मामला दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी यशपाल धामा के अनुसार, बुधवार को जमात के 24 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और महामारी रोग अधिनियम, 1897 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच में पता चला कि ये आरोपी 23 अप्रैल से शामली जिले के कैराना शहर में पटवारी मस्जिद में रह रहे थे।

इसी तरह के एक अन्य मामले में, पुलिस ने मुजफ्फरनगर जिले में नई मंडी थाना अंतर्गत शेरनगर गांव में पूर्व सूचना दिए बिना एक मस्जिद में रहने के लिए तबलीगी जमात के 10 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में बुधवार को 10 जमातियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और महामारी अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन 10 लोगों में से एक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया और शेरनगर गांव को अधिकारियों ने हॉटस्पॉट घोषित कर दिया।

शेरनगर गांव में रहने वाले जमाती 23 मार्च को दिल्ली के निजामुद्दीन से आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट