देश की खबरें | गुरुग्राम में आवासीय कॉलोनी में खड़ी कारों को नुकसान पहुंचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां भवानी एन्क्लेव की एक सड़क पर खड़ी सात कारों और एक टेम्पो को शुक्रवार तड़के एक अज्ञात व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुरूग्राम, चार अगस्त यहां भवानी एन्क्लेव की एक सड़क पर खड़ी सात कारों और एक टेम्पो को शुक्रवार तड़के एक अज्ञात व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि वाहन उस इलाके के निवासियों के घरों के बाहर खड़े थे। देर रात करीब दो बजकर 20 मिनट पर हुई यह घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

उन्होंने कहा कि एक फुटेज में व्यक्ति को एक कार के शीशे पर पत्थर फेंकते हुए देखा जा सकता है और दूसरे में वह भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

स्थानीय निवासी शशि कांत और करतार सिंह ने बताया कि एक निवासी ने बदमाश को देखा और उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि लोगों को घटना के बारे में कोई भी अफवाह फैलाने से बचना चाहिए और यह सिर्फ एक शरारती तत्व है जिसने वाहनों को नुकसान पहुंचाया।

अधिकारी ने कहा, ''सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और हम जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\