एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | उप कप्तानी की जिम्मेदारी से हटाने से निराश थे कैरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने शनिवार को स्वीकार किया कि आस्ट्रेलिया की सफेद गेंद टीम की उप कप्तानी गंवाना निराशाजनक था लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि वह इस फैसले की अहमियत को समझते हैं।

खेल की खबरें | उप कप्तानी की जिम्मेदारी से हटाने से निराश थे कैरी

सिडनी, 22 अगस्त विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने शनिवार को स्वीकार किया कि आस्ट्रेलिया की सफेद गेंद टीम की उप कप्तानी गंवाना निराशाजनक था लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि वह इस फैसले की अहमियत को समझते हैं।

कैरी और तेज गेंदबाज पैट कमिंस 2018 के बाद से उप कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन पिछले हफ्ते कप्तान आरोन फिंच ने सूचित किया कि टीम अब सुव्यवस्थित नेतृत्व की ओर बढ़ेगी जिससे कमिंस ही उप कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे कमिंस को कैरी पर तरजीह दी गयी।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: दुबई में RCB की टीम से जुड़े एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन और क्रिस मॉरिस.

कैरी ने क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू से कहा, ‘‘मुझे इस फैसले को लेकर काफी चीजें स्पष्ट थीं। आप हमेशा इससे निराश होते लेकिन मैं मौका दिये जाने का शुक्रगुजार हूं कि मैंने पिछले 24 महीने तक यह भूमिका निभायी। ’’

अठाईस साल का यह विकेटकीपर इस फैसले को सहजता से ले रहा है और वह क्रिकेट खेलने पर ध्यान लगाना चाहता है।

यह भी पढ़े | BCCI ने Rohit Sharma को खेल रत्न की बधाई दी, कहा- हमें आप पर गर्व है.

उन्होंने कहा, ‘‘अब मैं इस फैसले से सहज हूं। मैं आस्ट्रेलिया के लिये बस क्रिकेट खेलना चाहता हूं और अगर मेरे नाम के आगे कोई ‘टाइटल’ नहीं है तो कोई दिक्कत नहीं। ’’

कैरी ने कहा, ‘‘मैं इसे झटके के रूप में नहीं देखता, बल्कि इसे बड़े मौके रूप में देखता हूं कि मैदान में जाकर अपने कौशल का प्रदर्शन करूं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2020 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).