एजेंसी न्यूज

Devon Thomas Suspended From LPL: एलपीएल में कथित फिक्सिंग को लेकर कैरेबियाई बल्लेबाज डेवोन थॉमस निलंबित

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) 2021 में कथित तौर पर मैच फिक्स करने की साजिश रचने और उसी साल दो अन्य फ्रेंचाइजी टूर्नामेंटों में भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज डेवोन थॉमस को निलंबित कर दिया ।

Devon Thomas Suspended From LPL: एलपीएल में कथित फिक्सिंग को लेकर कैरेबियाई बल्लेबाज डेवोन थॉमस निलंबित
कैरेबियाई बल्लेबाज डेवोन थॉमस ( Photo Credit: Instagram)

दुबई, 23 मई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) 2021 में कथित तौर पर मैच फिक्स करने की साजिश रचने और उसी साल दो अन्य फ्रेंचाइजी टूर्नामेंटों में भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज डेवोन थॉमस को निलंबित कर दिया. वेस्टइंडीज के लिये आखिरी बार अगस्त 2022 में खेलने वाले थॉमस पर आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत सात आरोप लगाये गए हैं. वह दुबई में यूएई के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला के लिये टीम में चुने गए थे. यह भ पढ़ें: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को सात विकेट पर 172 रन पर रोका, रुतुराज गायकवाड़ ने ठोका अर्धशतक

फिक्सिंग के आरोपों के अलावा 33 वर्ष के थॉमस पर अबुधाबी टी10 लीग और कैरेबियाई प्रीमियर लीग में सटोरियों द्वारा संपर्क की जानकारी नहीं देने के भी आरोप हैं. उन्हें जवाब देने के लिये 14 दिन का समय दिया गया है.

आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘‘ श्रीलंका क्रिकेट, अमीरात क्रिकेट बोर्ड और कैरेबियाई प्रीमियर लीग की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी डेवोन थॉमस पर भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत सात मामलों में आरोनप लगाये हैं. उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है.’’

आईसीसी ने यह भी दावा किया कि पूछताछ के दौरान थॉमस में भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारियों से सहयोग नहीं किया. थॉमस वेस्टइंडीज के लिये एक टेस्ट, 21 वनडे और 12 टी20 खेल चुके हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2023 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).