एजेंसी न्यूज

कोरोना संक्रमित तथा संदिग्धों के लिए राजस्थान के सभी जिलों में बनेंगे ‘केयर सेंटर’

राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिए आगे की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इसी के मद्देनजर आने वाले दिनों में राज्य के सभी जिलों में आवश्यकता के अनुसार 500 या 100 बिस्तरों की क्षमता वाले ‘कोविड केयर सेंटर’ बनाए जाएंगे।

कोरोना संक्रमित तथा संदिग्धों के लिए राजस्थान के सभी जिलों में बनेंगे ‘केयर सेंटर’
जमात

जयपुर, पांच मई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित और संदिग्धों के लिए सभी जिलों में ‘कोविड केयर सेंटर’ बनाए जाएंगे।

राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिए आगे की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इसी के मद्देनजर आने वाले दिनों में राज्य के सभी जिलों में आवश्यकता के अनुसार 500 या 100 बिस्तरों की क्षमता वाले ‘कोविड केयर सेंटर’ बनाए जाएंगे।

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि इन दिनों लगभग 70 प्रतिशत पॉजिटिव मामलों में या तो हल्के लक्षण या लक्षण ही नहीं पाए जा रहे हैं। ऐसे मामलों में देखभाल के लिए प्रत्येक जिले में ‘कोविड केयर सेंटर’ बनाए जाएंगे। इस बारे में विस्तृत दिशानिर्देश भी जारी कर दिये गये है। उन्होंने बताया कि शुरुआत 30 हजार बिस्तरों से की जाएगी और फिर जरूरत के अनुसार इसे 50 हजार बिस्तर तक पहुंचाया जा सकता है।

डा.शर्मा ने बताया कि सभी जिलों में ‘कोविड केयर सेंटर’ का चयन और प्रबंधन का जिम्‍मा संबंधित जिला कलेक्‍टर को दिया गया है। कलेक्टर एक समिति गठित करेंगे जिसमें जिला कलेक्टर, चिकित्सा विभाग, लेखा शाखा, नगर निगम या नगर पालिका या पंचायत समिति का प्रतिनिधि शामिल होगा। यह समिति सेंटर से जुड़े तमाम काम करेगी।

उन्होंने बताया कि सेंटर का चयन आबादी से दूर किया जाएगा और वहां सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे भोजन, बिजली, पानी, पंखे-कूलर, वाटर कूलर आदि की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि मरीज को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने बताया कि सेंटर पर काम करने वाले लोगों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे सामाजिक दूरी के साथ मरीजों का ठीक से उपचार कर सके।

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले अप्रवासी राजस्थानियों और श्रमिकों को भी यहां निश्चित समयावधि में पृथक-वास में रखा जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).