विदेश की खबरें | लंदन के एक स्कूल में घुसी कार, आठ-वर्षीया बच्ची की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि उसका मानना है कि यह घटना आतंकवादी कृत्य नहीं है और कार चालक महिला को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि उसका मानना है कि यह घटना आतंकवादी कृत्य नहीं है और कार चालक महिला को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना दक्षिण पश्चिम लंदन के विम्बलडन जिले में एक संकरी सड़क पर स्थित ‘द स्टडी प्रिपेरटॉरी स्कूल’ में सुबह में हुई।
घटनास्थल के पास डिटेक्टिव चीफ सुप्रीटेंडेंट क्लेयर केलैंड ने कहा कि बच्ची की मौत मौके पर ही हो गई थी।
उन्होंने कहा कि करीब 40-वर्षीया कार चालक महिला को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है और वह पुलिस की हिरासत में है। उनके मुताबिक, महिला पर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाकर जान लेने का आरोप है।
केलैंड ने पुष्टि की है कि घटना आतंकवाद से संबंधित नहीं है।
वहीं लंदन एंबुलेंस सेवा के मुख्य पैरामेडिक जॉन मार्टिन ने कहा कि घटना में ज़ख्मी हुए 16 लोगों का मौके पर इलाज किया गया, जिनमें से 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)