देश की खबरें | मप्र के गुना जिले में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चार लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के गुना जिले में बृहस्पतिवार को तड़के तेज गति से जा रही एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और तीन व्यक्ति घायल हो गए।
गुना, एक मई मध्यप्रदेश के गुना जिले में बृहस्पतिवार को तड़के तेज गति से जा रही एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और तीन व्यक्ति घायल हो गए।
म्याना थाना प्रभारी गोपाल चौबे ने बताया कि पीड़ित गुना जिले के मावन में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद शिवपुरी जिले के रिजौदा गांव लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि तभी चालक ने सड़क पर आए आवारा पशु को बचाने की कोशिश की और कार डिवाइडर से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि यह घटना भदौरा कस्बे के पास हुई।
मृतकों की पहचान रिजौदा गांव के गोविंद रघुवंशी (28), सोनू रघुवंशी (35), वीरू कुशवाह (24) और हितेश बैरागी (24) के रूप में हुई है।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से एक की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की आगे जांच कर रही है।
सं दिमो
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2025 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

