एजेंसी न्यूज

मुंबई में राजमार्ग पर कार में लगी आग, मदद के लिए रुके महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे

मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस राजमार्ग पर मंगलवार को तड़के एक महंगी कार में आग लग गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का काफिला उस वक्त घटनास्थल से ही गुजर रहा था और शिंदे कार सवार की मदद करने के लिए वहां रुके.

मुंबई में राजमार्ग पर कार में लगी आग, मदद के लिए रुके महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे
सीएम एकनाथ शिंदे (Photo Credits : Twitter)

मुंबई, 13 सितंबर : मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस राजमार्ग पर मंगलवार को तड़के एक महंगी कार में आग लग गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का काफिला उस वक्त घटनास्थल से ही गुजर रहा था और शिंदे कार सवार की मदद करने के लिए वहां रुके. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विले पार्ले इलाके में राजमार्ग पर हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. यह राजमार्ग मुंबई में एक प्रमुख सड़क मार्ग है.

दमकल विभाग को दोपहर करीब 12 बजकर 25 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली. उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया. मुख्यमंत्री शिंदे का काफिला उस वक्त विपरीत सड़क से गुजर रहा था. वह घटना को देखकर कार यात्री की मदद के लिए रुके. यह भी पढ़ें : भारत में चीतों के विलुप्त होने से लेकर दोबारा कदम रखने तक का संक्षिप्त इतिहास

सोशल मीडिया मंच पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री शिंदे कार चालक से बात करते नजर आ रहे हैं. बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने ड्राइवर का नाम पूछा, जिसने अपना नाम विक्रांत शिंदे बताया. मुख्यमंत्री ने व्यक्ति को कहा कि जीवन बहुत महत्वपूर्ण है . उन्होंने उसे जल रही कार के पास नहीं जाने के लिए कहा तथा वहां से जाने से पहले व्यक्ति को मदद का आश्वासन भी दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2022 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).