एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के संग्रह क्षेत्र में मंगलवार को एक कार के खाई में गिर जाने से एक दंपति समेत चार लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

नाहन, 16 मई हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के संग्रह क्षेत्र में मंगलवार को एक कार के खाई में गिर जाने से एक दंपति समेत चार लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना पाबौर के लनाचेता-राजगढ़ मार्ग पर सुबह करीब पांच बजे हुई।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया।

कार में सवार लोग राजगढ़ की ओर जा रहे थे। दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान जीवन सिंह (63), उनकी पत्नी सुमा देवी (54), कामज राज (40) और रेखा (25) के रूप में हुई है। सभी लोग राजगढ़ के ही रहने वाले हैं।

संग्रह के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मुकेश कुमार ने कहा कि उन्हें सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2023 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).