एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के रीवा में कार नहर में गिरी, तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक कार के नहर में गिर जाने से इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के रीवा में कार नहर में गिरी, तीन लोगों की मौत

रीवा, 26 मार्च मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक कार के नहर में गिर जाने से इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह हादसा गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के अमिलकी गांव में मंगलवार रात लगभग नौ बजे हुआ।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कार में पांच लोग सवार थे। यह जिस रास्ते से गुजर रही थी, वहां पुलिया के निर्माण के कारण यात्रा मार्ग में बदलाव किया गया था। हालांकि, कार दूसरे मार्ग की ओर जाने के बजाय सीधे चलते हुए नहर में जा गिरी।’’

उन्होंने कहा कि हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि दो अन्य घायलों का रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

अस्पताल के उपाधीक्षक यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि कृष खटीक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राज खटीक और राजीव राजीव रजक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

त्रिपाठी ने कहा कि हादसे में घायल दो लोगों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2025 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).