विदेश की खबरें | नेपाल में गाड़ी तालाब में गिरी, चार भारतीयों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी नेपाल के रौतहट जिले में एक गाड़ी के तालाब में गिर जाने से चार भारतीय की मौत हो गई। यह जिला भारतीय सीमा के नजदीक है।

काठमांडू, 14 नवंबर दक्षिणी नेपाल के रौतहट जिले में एक गाड़ी के तालाब में गिर जाने से चार भारतीय की मौत हो गई। यह जिला भारतीय सीमा के नजदीक है।

‘द हिमालयन टाइम्स’ ने पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि शक है कि कार का चालक और अन्य सवार ‘शराब के नशे’ में थे।

मृतकों की पहचान दीनानाथ साह (25), अरूण साह (30), दिलीप महतो (28), अमित महतो (27) के तौर पर हुई है। वे सभी बिहार के रहने वाले हैं।

रौतहट जिले के पुलिस अधीक्षक बिनोद घीमीरे ने अखबार को बताया कि कार का चालक यमुनामई ग्रामीण नगर निकाय के गौड़-चंद्रपुर सड़क खंड पर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और वाहन तालाब में जा गिरा।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बचाने की कोशिशें की जिसके लिए उन्होंने कार के शीशे तोड़े लेकिन तबतक कार सवार लोगों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान उनके पास से मिले आधार कार्ड से हुई है। रौतहट पुलिस ने भारतीय पुलिस से संपर्क किया है।

घीमीरे ने बताया कि मृतकों के रिश्तेदार रविवार सुबह पहुंच गए और उन्होंने मृतकों की पहचान की पुष्टि की।

पुलिस ने बताया कि गाड़ी को क्रेन की मदद से तालाब से बाहर निकाल लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\