देश की खबरें | बरेली में पुल से नीचे गिरी कार, तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक निर्माणाधीन पुल से गुजर रही कार नीचे रामगंगा नदी में गिर गई, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
बरेली, 24 नवंबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक निर्माणाधीन पुल से गुजर रही कार नीचे रामगंगा नदी में गिर गई, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा फरीदपुर थाना क्षेत्र के खल्लपुर-दातागंज मार्ग पर बन रहे रामगंगा पुल पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही फरीदपुर और बदायूं जिले के दातागंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कार और उसमें सवार तीन लोगों के शव नदी से बाहर निकाले।
अधिकारियों के मुताबिक, तीनों कार सवार रविवार सुबह करीब 10 बजे बरेली से दातागंज जा रहे थे और वे मार्गदर्शन के लिए जीपीएस की मदद ले रहे थे।
उन्होंने बताया कि बाढ़ के चलते पुल का अगला हिस्सा नदी में बह गया था, लेकिन जीपीएस नेविगेशन में यह जानकारी अपडेट नहीं की गई थी, जिससे पुल से गुजर रहे कार सवार नीचे नदी में गिर गए और बड़ा हादसा हो गया।
फरीदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है और पुलिस तीनों मृतकों की शिनाख्त में जुटी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

