देश की खबरें | कार ट्रक से टकराई, पिता-पुत्री की मौत,सात घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अजमेर जिले के बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे कार सवार व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि चालक सहित सात अन्य लोग घायल हो गये।
जयपुर, सात जुलाई राजस्थान के अजमेर जिले के बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे कार सवार व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि चालक सहित सात अन्य लोग घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि हादसा जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किशनगढ़ में बांदरसिंदरी थाना इलाके के पाटन में हुआ।
उसने बताया कि कार सवार लोग सीकर के खाटू श्याम मंदिर में पूजा अर्चना कर लौट रहे थे।
थानाधिकारी पारूल यादव ने बताया कि हादसे में कार सवार किशनगढ़ के यूआईटी कॉलोनी निवासी रवि सिन्धी (35) और उसकी डेढ़ साल की बेटी की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में रवि की पत्नी पूनम (34), बड़ी बेटी साक्षी (9), उसकी मां पुष्पा (58), अजमेर निवासी मुकेश (38), मुकेश की पत्नी भूमिका (37), उनकी बेटी रवीना (14) और कार चालक जितेन्द्र (32) घायल हो गए।
उन्होंने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

