देश की खबरें | हरिद्वार में खड़े ट्रक से टकराई कार, हरियाणा के चार लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरिद्वार जिले के बहादराबाद इलाके में एक कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे हरियाणा के चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
हरिद्वार (उत्तराखंड), दो जनवरी हरिद्वार जिले के बहादराबाद इलाके में एक कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे हरियाणा के चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बहादराबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर ने बताया कि दुर्घटना बुधवार देर रात शनिदेव मंदिर के पास हुई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घटना में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। बाद में उनमें से एक की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान केहर सिंह (35), आदित्य (38), मनीष (36) और प्रकाश (40) के रूप में हुई है। केहर, आदित्य और मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रकाश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
राठौर ने बताया कि मृतक हरियाणा के रेवाड़ी जिले के लिसाड़ी गांव के निवासी थे। उन्होंने बताया कि एक अन्य घायल व्यक्ति की पहचान महिपाल के रूप में हुई है, जिनका अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में इलाज जारी है।
राठौर ने बताया कि ट्रक चालक रहमान वाहन को सड़क किनारे खड़ा करके शौचालय गया था और इसी दौरान दुर्घटना हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2025 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

