देश की खबरें | दिल्ली में बस से टकराई कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी दिल्ली के नंगली पूना इलाके में सोमवार सुबह एक कार के दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस से टकरा जाने के कारण एक ही परिवार के तीन महिलाओं की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 25 जुलाई बाहरी दिल्ली के नंगली पूना इलाके में सोमवार सुबह एक कार के दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस से टकरा जाने के कारण एक ही परिवार के तीन महिलाओं की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक यह घटना उस वक्त हुयी जब बस, बस अड्डे पर खड़ी थी और कार इससे टकरा गयी ।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की पहचान पहचान ज्योति शर्मा (27), निशा (32) और जमना (62) के रूप में की गयी है ।
उन्होंने बताया कि कार में निशा का 18 महीने का बेटा भी सवार था जो घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि कार सुनील नामक व्यक्ति चला रहा था। पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार सभी लोग हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले थे।
पुलिस ने कहा कि वे हिमाचल प्रदेश से दिल्ली जा रहे थे और डीटीसी की बस मुखमेलपुर से आजादपुर की ओर जा रही थी।
उन्होंने बताया कि कार में तीन महिलाएं, एक बच्चा और चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे।
बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि नंगली पूना के पास राजमार्ग यह हादसा हुआ जिसके बारे में सुबह 7.04 बजे पुलिस को सूचना मिली ।
पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘कार में सभी यात्री घायल पाए गए और उन्हें बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया और घायल चालक और बच्चे को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। कार के चालक को सिर में चोट लगी है।’’
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2022 05:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

