एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र के गोंदिया में कार पेड़ से टकराई; दो लोगों की मौत, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र के गोंदिया में कार पेड़ से टकराई; दो लोगों की मौत, एक घायल

गोंदिया (महाराष्ट्र), दो जुलाई महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे चिचगढ़-देवरी मार्ग पर परास्तोला गांव के पास हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चिचगढ़ से देवरी की ओर जा रही कार के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया।

देवरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि राजा भारती (35) और सोहेल शेख (32) की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पिछली सीट पर बैठा एक अन्य व्यक्ति सीटों के बीच फंस गया और उसे गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने घायल व्यक्ति को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

देवरी पुलिस ने इस संबंध में दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).