देश की खबरें | पटना में कार ने मोटरसाइकिल एवं टेंपो में मारी टक्कर : एक दंपति की मौत, चार अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की राजधानी पटना के जगदेव पथ पर एक कार ने एक मोटरसाइकिल और एक टेंपो में टक्कर मार दी जिससे एक दंपति की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पटना, आठ मार्च बिहार की राजधानी पटना के जगदेव पथ पर एक कार ने एक मोटरसाइकिल और एक टेंपो में टक्कर मार दी जिससे एक दंपति की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उसने बताया कि शुक्रवार रात जब यह दुर्घटना हुई तो कार चालक नशे में था और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
उसने बताया कि यह दंपति मोटरसाइकिल से जा रहा था जबकि अन्य चार लोग टेम्पो में सवार थे।
पुलिस के अनुसार सभी को घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां दंपति ने शनिवार को दम तोड़ दिया ।
उसने बताया कि चार अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है एवं उनकी हालत स्थिर है।
पुलिस ने संबंधित कार को भी जब्त कर लिया है।
अप्रैल 2016 में बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)