एजेंसी न्यूज

Road Accident in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सम्भल में कार और टैंकर की आमने-सामने भिडंत, 4 की मौत 3 घायल

उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के बनिया ढेर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक कार और टैंकर में आमने सामने की टक्कर हो गयी, जिससे इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

Road Accident in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सम्भल में कार और टैंकर की आमने-सामने भिडंत, 4 की मौत 3 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

सम्भल, 20 फरवरी : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सम्भल जिले (sambhal)के बनिया ढेर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक कार और टैंकर में आमने सामने की टक्कर हो गयी, जिससे इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए . पुलिस ने इसकी जानकारी दी. जिले के अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल ने बताया की शनिवार की सुबह बनिया ढेर थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद मार्ग पर एक कार और एक टैंकर की आमने सामने की टक्कर हो गयी.

जायसवाल ने बताया कि हादसे में उवैद (28) उसकी पत्नी अमीना (26) उसके बेटा आहिल (5) एवं छोटी (48)की मौत हो गई,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए . उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है . यह भी पढ़ें : Pune Fire: महाराष्ट्र के पुणे स्थित सनसवाड़ी इलाके की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की छह गाडियां मौके पर पहुंची

अधिकारी ने बताया कि ये लोग पाकवाड़ा मुरादाबाद के रहने वाले थे जो मानक पुर गांव मैं शादी में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे . उन्होंने बताया कि टैंकर चालक की तलाश की जा रही है

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2021 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).