खेल की खबरें | कप्तान पारस डोगरा ने जम्मू-कश्मीर को 179 रन की बढ़त दिलाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान पारस डोगरा के नाबाद अर्धशतक से जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के तीसरे दिन सोमवार को यहां केरल के खिलाफ दूसरी पारी में तीन विकेट पर 180 रन बनाकर 179 रन की बढ़त हासिल की।

पुणे, 10 फरवरी कप्तान पारस डोगरा के नाबाद अर्धशतक से जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के तीसरे दिन सोमवार को यहां केरल के खिलाफ दूसरी पारी में तीन विकेट पर 180 रन बनाकर 179 रन की बढ़त हासिल की।

डोगरा 73 रन बनाकर खेल रहे हैं। कन्हैया वधावन 42 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। दोनों चौथे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

केरल ने इससे पहले दिन की शुरुआत नौ विकेट पर 200 रन से की और टीम इस समय जम्मू-कश्मीर के पहली पारी के स्कोर से 80 रन पीछे थी।

जम्मू-कश्मीर को पहली पारी में बढ़त बनाने की उम्मीद थी लेकिन सलमान निजारा ने 172 गेंद में नाबाद 112 रन की पारी खेलकर केरल को 281 रन तक पहुंचाकर उसे एक रन की बढ़त दिला दी।

बासिल थंपी 15 रन बनाने के बाद आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे। वह तेज गेंदबाज आकिब नबी (53 रन पर छह विकेट) का पारी का छठा शिकार बने।

जम्मू-कश्मीर के लिए युद्धवीर सिंह और साहिल लोटरा ने भी दो-दो विकेट चटकाए।

तेज गेंदबाज एमडी निधीश (45 रन पर दो विकेट) ने जम्मू-कश्मीर के सलामी बल्लेबाजों शुभम खजूरिया (02) और यावर हसन (16) को जल्दी पवेलियन भेजा लेकिन कप्तान डोगरा और वधावन ने शतकीय साझेदारी करके पारी को संभाला।

डोगरा ने अब तक 148 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का जड़ा है जबकि वधावन ने 80 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके मारे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now