विदेश की खबरें | कैपिटल हिंसा: डेमोक्रेट ने जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जिन पुलिस अधिकारियों की गवाही होनी है, उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा। उन्हें घूंसा मारा गया, कुचल दिया गया और रसायन छिड़का गया।

जिन पुलिस अधिकारियों की गवाही होनी है, उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा। उन्हें घूंसा मारा गया, कुचल दिया गया और रसायन छिड़का गया।

हमले की जांच कर रही एक समिति में शामिल डेमोक्रेट जेमी रस्किन ने कहा, ‘‘हम इस कहानी को शुरू से बताने जा रहे हैं।’’

गवाही देने वाले कैपिटल पुलिस अधिकारी हैरी डन और एक्विलिनो गोनेल और मेट्रोपॉलिटन पुलिस अधिकारी माइकल फैनोन और डैनियल होजेस होंगे।

समिति के एक अन्य सदस्य और ‘हाउस इंटेलिजेंस कमेटी’ के अध्यक्ष एडम शिफ ने कहा, ‘‘सुनवाई के दौरान हम वास्तव में बहादुर पुलिस अधिकारियों से संवाद करने की कोशिश करना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जनता को सूचित करना है कि उस दिन वास्तव में क्या हुआ था।’’

समिति के अध्यक्ष बेनी थॉम्पसन का कहना है कि जांच के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भूमिका की जांच की जायेगी।

गौरतलब है कि गत छह जनवरी को कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में कुछ लोगों ने धावा बोला था और हिंसा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\